फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police House

Bahraich News: रुपईडीहा थाने के पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेंगे आवास

Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police House
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित आदर्श थाना रुपईडीहा के आरक्षियों को जल्द ही आवास की सुविधा मिलेगी। उनके के लिए 1.26 करोड़ से आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। एसपी ने बृहस्पतिवार को कार्य का जायजा लिया और निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। पुलिस कर्मियों को सघन जांच के लिए निर्देशित किया। रुपईडीहा थाने में आरक्षियों के आवास जर्जर हो गए थे। आरक्षियों के लिए 32 आवास बनाने के लिए लिए शासन ने 1.26 करोड़ रुपये जारी किए थे। इस बजट से आवासों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी प्रशांत वर्मा ने बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य का जायजा लिया। बताया कि भवन के निचले तल पर आठ महिला आरक्षियों और प्रथम तल पर 24 पुरुष आरक्षियों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। इस दौरान एसपी ने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह को सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने व हर वाहन की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed