{"_id":"6159f1cb8ebc3e0a0c3bb262","slug":"police-guard-on-jalimnagar-bridge-village-of-deceased-farmer-turned-into-cantonment-bahraich-news-lko59848155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालिमनगर पुल पर पुलिस का पहरा, छावनी में तब्दील हुआ मृतक किसान का गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालिमनगर पुल पर पुलिस का पहरा, छावनी में तब्दील हुआ मृतक किसान का गांव
विज्ञापन
लखीमपुर में हुए बवाल के बाद सीमा पर जालिमनगर में सुरक्षा में तैनात बहराइच पुलिसकर्मी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। लखीमपुर में डिप्टी सीएम व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने के दौरान हुए किसानों से बवाल में बहराइच के दो किसानों की मौत के बाद जिले के बॉर्डर को अघोषित सील कर दिया गया है। बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं मृतक किसान के गांव में आक्रोशित किसानों को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स लगा दी गई है। किसानों को लखीमपुर के लिए नहीं जाने दिया जा रहा है। मृतक किसान के घर से लेकर जालिमनगर पुल पर पुलिस का जबरदस्त पहरा बना रहा।
लखीमपुर जिले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का पैतृक आवास बनवीरपुर गांव में है। यहां आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ करने रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे। गृह राज्यमंत्री के बयान से आक्रोशित किसानों ने कार्यक्रम का विरोध किया तो मामला बढ़ गया और बवाल हो गया। जिसमें बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के नबीनगर मोहरनिया गांव निवासी गुरविंदर सिंह व नानपारा के बंजारन टांड़ा निवासी दलजीत सिंह की मौत हो गई। लखीमपुर में हुए बवाल में बहराइच के किसानों की मौत की सूचना से किसान आक्रोशित हो उठे और लखीमपुर जिले में कूच करने की तैयारी शुरू कर दी।
लखीमपुर में घटना के बाद बहराइच से और किसानों के जाने का इनपुट मिलते ही एसपी ने बहराइच-लखीमपुर बॉर्डर पर स्थित जालिमनगर पुल को छावनी में तब्दील कर दिया। मोतीपुर थानाध्यक्ष आरपी यादव व जालिमनगर चौकी इंचार्ज अवधेश द्विवेदी की अगुवाई में हर आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी शुरू हो गई। देखने से प्रतीत हो रहा था कि बॉर्डर को सील कर दिया गया है, लेकिन ऐसा रहा नहीं। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार कमान संभाले रहे। देर रात तक किसानों में काफी आक्रोश रहा और लोग लखीमपुर जिले में जाने के लिए जद्दोजहद करते रहे।
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम को लेकर बढ़ाई चौकसी
लखीमपुर में प्रदर्शन के दौरान कुछ किसानों के मरने की सूचना मिल रही है। मगर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। सीएम का दौरा है। ऐसे में 24 घंटे पहले जिले के सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है। शासन का निर्देश मिलने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
-सुजाता सिंह, एसपी बहराइच