फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police caught eight gamblers who were gambling in the garden

बाग में जुआ खेल रहे आठ जुआरियों को पुलिस ने दबोचा

Sun, 23 Jan 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police caught eight gamblers who were gambling in the garden
बहराइच। बाग में जुआ खेल रहे आठ जुआरियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। पकड़े गए जुआरियों के पास से ताश के पत्ते व नगदी बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के बस अड्डे से कुछ दूरी पर बाग स्थित है। मुखबिर से सूचना मिली कि बाग में कुछ लोग बैठे जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पयागपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को भेजा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी करते हुए आठ लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान जुआरियों की पहचान बलदाउ, तरुण शुक्ला, रामजी तिवारी, संतोष जायसवाल, अनिल पासी, बसंतलाल गुप्ता, मोहम्मद नासिर व रामानंद जायसवाल के रूप में हुई। तलाशी के दौरान 5420 रुपये नगदी बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed