फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police and Go smugglers encounter, two soldiers injured, five arrested

पुलिस व गो तस्करों में मुठभेड़, दो सिपाही घायल, पांच गिरफ्तार

Thu, 30 Apr 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Police and Go smugglers encounter, two soldiers injured, five arrested
रानीपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए गौ तस्कर। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। रानीपुर व हुजूरपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर गुरुवार को सुबह गो तस्करों व पुलिस में मुठभेड़ हो गई। गो तस्करों ने पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान गो तस्करों को पकड़ने में दो सिपाही जख्मी हो गए। सिपाहियों को जख्मी देख दोनों थानों की फोर्स ने चारों तरफ से घेराबंदी कर आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद पांच गो तस्करों को धर दबोचा। इनके पास से एक तमंचा व कारतूस समेत लाठी-डंडे बरामद हुए। आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया। रानीपुर पुलिस ने केस दर्ज कर पांचों तस्करों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

24 अप्रैल को रानीपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर कोडरी क्षेत्र में गन्ने के खेत में वध प्रतिबंधित पशु का अवशेष बरामद हुआ था। यह क्षेत्र रानीपुर व हुजुरपुर थाने का बार्डर है। एसपी विपिन मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रानीपुर थानाध्यक्ष चैथीराम यादव को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया था। घटना का खुलासा करने में लगे रानीपुर थानाध्यक्ष को मुखबिर से सूचना मिली कि बीते दिन हुई घटना में शामिल आरोपी रामपुर खास अंतर्गत पुराना स्कूल के पास मौजूद हैं।
विज्ञापन

इस पर रानीपुर थानाध्यक्ष हुजूरपुर थानाध्यक्ष को सूचना देकर दबिश देने पहुंच गए। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। पुलिस की घेराबंदी देख गो तस्कर हमलावर हो गए। जैसे ही तस्कर को कांस्टेबल चंद्रमणि व अरविंद ने दबोचा, वैसे ही तस्करों ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। पुलिस व गो तस्करों के बीच लगभग आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल सिपाहियों का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र चिडियाटाड में उपचार कराया गया। पकडे़ गए तस्करों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बीते दिनों हुई घटना को स्वीकार किया। गो तस्करों की पहचान चौधरी उर्फ नरुल अजीज, ननकू उर्फ सद्दन, सलीम, मकबूल व अख्तरी पत्नी इब्राहिम निवासी सिंगापुर पिपरिया थाना हुजूरपुर के रूप में हुई। रानीपुर पुलिस ने पांचों तस्करों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed