फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pole broken due to tractor collision, power stalled in 90 villages

ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा पोल, 90 गांवों की बिजली ठप

Sun, 04 Aug 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Pole broken due to tractor collision, power stalled in 90 villages
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर हेमरिया के निकट विद्युत पोल से टकराई ट्रैक्टर ट्रॉली व टूटा खंभा। - फोटो : BAHRAICH
फखरपुर (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर हेमरिया गांव के पास स्थित विद्युत उपकेंद्र से फखरपुर सब स्टेशन को आपूर्ति देने के लिए लगे हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल में रविवार को सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे विद्युत पोल टूटकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन

खंभा टूटने से फखरपुर सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे क्षेत्र के 90 गांवों की बिजली सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई। सुबह सात बजे से ही क्षेत्र की लगभग 10 लाख की आबादी बिजली व पानी के लिए तरसती रही। बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी और कर्मचारी पोल को ठीक करने में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि करीब 24 घंटे बाद ही आपूर्ति शुरू की जा सकेगी।
विज्ञापन

लखनऊ-बहराइच मार्ग पर टिकोरामोड़ के आगे हेमरिया गांव में विद्युत उपकेंद्र स्थापित है। यहां से टिकोरामोड़ क्षेत्र के साथ ही फखरपुर विद्युत सब स्टेशन को भी बिजली आपूर्ति की जाती है। जिसके लिए मुख्य मार्ग पर हाईटेंशन लाइन जाने के लिए पोल लगा है। रविवार को सुबह सात बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने हेमरिया गांव के पास लगे विद्युत पोल को टक्कर मार दी, जिससे पोल टूटकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उस समय बिजली न होने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने विद्युत पोल टूटने की जानकारी अवर अभियंता को दी। इसके बाद अवर अभियंता विद्युत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। विद्युत कर्मियों की मदद से पोल को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विद्युत पोल टूटने से फखरपुर सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे फखरपुर विकास खंड के साथ बौंडी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में क्षेत्र के लोग बिजली व पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी बिजली सुचारु करने में 24 घंटे का समय लगने की बात कह रहे हैं।
सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र की 10 लाख से अधिक आबादी बिजली व पानी के लिए तरस रही है। क्षेत्र के 90 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। विद्युत कर्मी विशाल शर्मा ने बताया कि 33 हजार लाइन भूमिगत होने की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई है।
इन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित
फखरपुर विद्युत सब स्टेशन से फखरपुर कस्बा के अलावा, बौंडी, रामगढ़ी, केशवापुर, गोपचंदपुर, टेंड़वा सिस्टीपुर, बैरिया, मरौचा, टिकोरामोड़, यादवपुर, मानपुरवा, खैरा बाजार, सरैया, नौशहरा, कीर्तनपुर समेत 90 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है।
बिजली-पानी की बढ़ी दिक्कत
फखरपुर निवासी रिजवान अहमद, इदरीस आदि ने कहा कि बिजली की आपूर्ति ठप होने के कारण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। आपूर्ति ठप होने से पानी की किल्लत भी बढ़ गई है। सत्यापाल मौर्या, रमेश मिश्रा आदि ने बताया कि सावन का तीसरा सोमवार होने के कारण लोगों को सुबह भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं नागपंचमी का पर्व मनाने वाले भी परेशान होंगे।

देर रात तक पोल व तार हो जाएंगे ठीक
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर हेमरिया गांव के निकट एचटी लाइन का विद्युत पोल टूट गया है। जानकारी मिलते ही कर्मचारियों के साथ मौके पर गए। विद्युत पोल बदलकर लाइन सही की जा रही है। देर रात तक पोल को ठीक करा दिया जाएगा। लेकिन बिजली सप्लाई शुरू करने में अभी कुछ और समय लगेगा। - विजय तिवारी, अवर अभियंता पावर कार्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed