{"_id":"6a679e90711255f8fb018d9d","slug":"players-showcased-their-talent-at-the-district-level-chess-competition-bahraich-news-c-98-1-slko1009-153965-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता में सम्मानित खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि व अन्य।
बहराइच। जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सोमवार को शतरंज प्रतियोगिता के साथ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन चंद्रशेखर आजाद श्यामा देवी इंटर कॉलेज रिसिया में किया गया। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच, महाराज सिंह इंटर कॉलेज, प्रयाग दत्त पाठक इंटर कॉलेज पट्टी, तारा महिला इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज और मेजबान विद्यालय सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में प्रयाग दत्त पाठक इंटर कॉलेज पट्टी के पियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच के मोहम्मद अमन ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में चंद्रशेखर आजाद श्यामा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा इकरा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग में श्री सरस्वती इंटर कॉलेज, रिसिया की रिद्धि विजेता रहीं।
समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य मधु, क्रीड़ा सचिव विवेक रावत, उप सचिव सुनील कुमार, नवीन मिश्रा, वंदना रंजन, संतोष सिंह और वेद कुमारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए बलरामपुर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।