{"_id":"5d69507e8ebc3e93c2029fec","slug":"pit-on-the-highway-passengers-life-is-threatened-bahraich-news-lko478938430","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गड्ढा, यात्रियों की जान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर गड्ढा, यात्रियों की जान को खतरा
विज्ञापन
बहराइच के नानपारा में हाईवे पर बना गढ्ढा।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। अंतरराष्ट्रीय नेपाल सीमा को जोड़ने वाला बहराइच-नानपारा हाईवे हादसों को दावत दे रहा है। इस हाईवे पर धरसोती नाले के पास बड़ा गड्ढा हो गया है, जिसे ठीक करने की कवायद भी नहीं की गई है। जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 500 चार पहिया वाहन और माल वाहक ट्रक गुजरते हैं।
इस मार्ग पर बाइक सवारों की संख्या भी अधिक रहती है। करीब 20 दिन बाद भी एनएचआई पर बने गड्ढे को अभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया है। ऐसे में बड़ा हादसा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हाईवे पर बने गड्ढे को दुरुस्त न कराए जाने से यात्री जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाले हाईवे की हालत काफी खराब है। इस हाईवे पर लखीमपुर की ओर से प्रतिदिन 200 से अधिक बड़े वाहन गुजरते हैं। जबकि रुपईडीहा जाने वाले वाहनों की संख्या 300 से अधिक होती है। मार्ग पर बड़ी संख्या में मालवाहक ट्रक आदि भी गुजरते हैं। बाइकों की तादाद भी काफी अधिक होती है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर बने हाईवे पर नानपारा से टोल प्लाजा के ठीक पहले धरसोती नाला पड़ता है। इसके पास हाईवे पर बड़ा गड्ढा हो गया है। इसके चलते मार्ग के कुछ हिस्से में दरार भी आ गई है। हाईवे से गुजरने वाले वाहन हल्की सी चूक होने पर भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।
मार्ग पर प्रतिदिन अधिकारियों का भी आना-जाना लगा रहता है, लेकिन लगभग 20 दिन हो चुके हैं और इस गड्ढे को दुरुस्त कराने की कवायद नहीं शुरू हो सकी है। गड्ढे वाले स्थान पर मार्ग जर्जर होना भी शुरू हो गया है। जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौधरी, सुरेश वर्मा व अजय गुप्ता ने एसडीएम व अन्य अधिकारियों को हाईवे पर बने गड्ढे की सूचना देते हुए इसे दुरुस्त कराने की मांग की है।
अवकाश से आने पर देखेंगे मामला
नानपारा-रुपईडीहा हाईवे पर गड्ढा होने की जानकारी अभी तक नहीं थी। लगभग 20 दिनों से मैं अवकाश पर चल रहा हूं। वापस आते ही मामले की जानकारी लेते हुए गड्ढे की मरम्मत कराए जाने के लिए एनएचआई को पत्र भेजा जाएगा।
- राजीव यादव, अधीक्षण अभियंता