फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pipeline supply to 864 villages

864 गांवों में पाइप लाइन से पानी सप्लाई

Fri, 29 Jan 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Pipeline supply to 864 villages
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। अध्यक्षता डीएम शंभु कुमार ने की। डीएम ने निर्देश दिया कि जिले में शीघ्र कार्यालय स्थापित करते हुए पूर्व निर्मित पाइप पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन व 864 गांवों में तत्काल काम शुरू करा दिया जाए। जिससे लोगों को साफ पानी मिल सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक व्यक्ति को उनकी मूलभूत आवश्यकताओं के अनुरूप समुचित मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत ग्रामीण समुदाय के लिए नियमित रूप से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी है। डीएम ने पाइप पेयजल योजना के कार्यों के लिए सूचीबद्ध फर्म मैसर्स पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड एंड एसपीएमएल जेवीपीएनसी टॉवर के प्रतिनिधि पंकज को निर्देश दिया कि जिले में जल्द ही एक कार्यालय स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

पूर्व निर्मित पाइप पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन, पीने के पानी की गुणवत्ता से प्रभावित 138 गांवों सहित कुल 864 गांवों में तत्काल पाइप लाइन बिछाने समेत अन्य काम को तेजी से शुरू कराने के निर्देश दिए। डीएम ने जल निगम व लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक सप्ताह योजना के प्रगति की समीक्षा की जाए। परियोजना के लिए भूमि की उपलब्धता के संबंध में भी समय से कार्रवाई पूरी की जाए। इस मौके पर सीडीओ कविता मीना, सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जल निगम सौरभ सुमन, सहायक अभियंता लघु सिंचाई मंशाराम मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed