फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pioneer Cricket Club made it to the finals

Bahraich News: पाॅयनियर क्रिकेट क्लब ने फाइनल में बनाई जगह

Wed, 31 Dec 2025 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pioneer Cricket Club made it to the finals
​शिवपुर में चल रहे क्रिकेट मैच में बैटिंग करता ​खिलाड़ी। - फोटो : ​शिवपुर में चल रहे क्रिकेट मैच में बैटिंग करता ​खिलाड़ी।
शिवपुर। राम प्यारे शिव शंकर इंटर कॉलेज के मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब और पाॅयनियर क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें पाॅयनियर क्रिकेट क्लब ने दूसरा सेमीफाइनल जीत कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पाॅयनियर क्रिकेट क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 178 रन बनाए। टीम की ओर से सूरज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए। पाॅयनियर क्रिकेट क्लब की तरफ से ओम ठाकुर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाॅयनियर क्रिकेट क्लब की शुरुआत संभलकर रही। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में सम्राट तिवारी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 88 रनों की शानदार पारी खेली। लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब की ओर से आयुष्मान पांडेय ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्राट तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में निर्णायक की भूमिका अकील अहमद और आतिफ खान ने निभाई, जबकि आंखों देखा हाल आदिल जमीर ने सुनाया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इशरत महमूद खान, अनीत बाजपेई, चंदन, सुखदेव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed