{"_id":"61291ee98ebc3e743c1e3087","slug":"pickup-full-of-laborers-overturned-one-killed-15-injured-bahraich-news-lko593015141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 15 घायल
विज्ञापन
हरदी में गदामार के पास हुए सड़क हादसे के बाद जिला अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सीतापुर से मजदूरों से भरी पिकअप शुक्रवार को बहराइच आ रही थी। यहां से सभी को पंजाब जाना था। गदामार गांव के निकट अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घायल एक मजदूर की तत्काल मौत हो गई, जबकि 15 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिसमें सात की हालत गंभीर बनी हुई है।
सीतापुर जिले के गौलोक गांव से कुछ मजदूर नौकरी के लिए पंजाब जा रहे थे। यह सभी पिकअप पर सवार होकर बहराइच के रमपुरवा चौराहा आ रहे थे। यहां से सभी बस पकड़कर पंजाब के लिए रवाना होते। हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत गदामार गांव के निकट पहुंचने पर अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई। वाहन पर सवार सीतापुर के लहरपुर थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव निवासी भरत प्रसाद (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सीतापुर के रेउसा निवासी प्रदीप (24), नीलू (18), पप्पू (20), शानू (20), विजय (25), रामपाल (40), पंकज (21), शिवनंदन (18), विक्रम (32), रामू (30), राजकुमार (35), दीपू (25), देशराज (24), परमुख (18) समेत 15 मजूदर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने दलबल के साथ पहुंचकर घायलों को तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। मेडिकल कॉलेज में भर्ती सात मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।
तीन बार पलटा वाहन
आसपास के ग्रामीणों के अनुसार वाहन करीब तीन बार पलटा था। वाहन में फंसे मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूरों को बाहर निकाला।