फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Physics proved tricky in the Re-NEET, while other subjects offered relief.

Bahraich News: री नीट में भौतिकी ने छकाया, अन्य विषयों ने दी राहत

Mon, 22 Jun 2026 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Physics proved tricky in the Re-NEET, while other subjects offered relief.
बहराइच के महाराज सिंह इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। 
बहराइच। शहर के आठ परीक्षा केंद्रों में रविवार को री नीट 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अनुसार इस बार प्रश्न पत्र को संतुलित करने का प्रयास किया गया। फिजिक्स के प्रश्न उलझाने वाले रहे, जबकि अन्य विषयों ने राहत प्रदान की।
विज्ञापन

कैसरगंज से आए विशेष श्रेणी के अभ्यर्थी शिवांश गुप्ता ने बताया कि इस बार पिछली परीक्षा की तुलना में प्रश्न कुछ कठिन आए। इसके बावजूद भी प्रश्न पुस्तिका को संतुलित करने का प्रयास किया गया। शहर के घसियारीपुरा निवासी शिवम यादव ने बताया कि बहुत कम समय में परीक्षा दोबारा परीक्षा कराई गई। इसके बावजूद प्रश्नों का स्तर कमजोर नहीं रहा। शहर के मोहल्ला बख्शीपुरा निवासी तान्या त्रिपाठी ने कहा कि प्रश्नों के कठिन होने के साथ माइनस मार्किंग का भी खतरा है।
विज्ञापन

ऐसे में जितना जानती थी उतना ही किया है। कैसरगंज के ही ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि नीट निरस्त होने के बाद कुछ दिन बाद तो पढ़ाई का माहौल बन पाया। उसके बावजूद जितनी तैयारी थी उस हिसाब से प्रश्नों का स्तर भी बेहतर था और मन लगाकर उत्तरों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


3437 के सापेक्ष 3229 ने दी परीक्षा

री नीट में पंजीकृत 3437 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3229 ने परीक्षा दी। वहीं, 208 ने परीक्षा छोड़ दी। नोडल अधिकारी सौरभ द्विवेदी के अनुसार परीक्षा केंद्र आजाद इंटर कॉलेज में 384 के सापेक्ष 364, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 240 के सापेक्ष 225, राजकीय इंटर कॉलेज में 384 के सापेक्ष 349, महाराज सिंह इंटर कॉलेज में 389 के सापेक्ष 368, महिला पीजी कॉलेज में 648 के सापेक्ष 614, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 360 के सापेक्ष 342, तारा महिला इंटर कॉलेज में 240 के सापेक्ष 223 तथा परीक्षा केंद्र किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 792 के सापेक्ष 744 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed