{"_id":"5f78a9478ebc3e3b4b4191f2","slug":"physician-dies-from-corona-18-positive-bahraich-news-lko543362977","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से चिकित्सक की मौत, 18 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से चिकित्सक की मौत, 18 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर शाम कोरोना से पीड़ित एक वरिष्ठ चिकित्सक की मौत हो गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 18 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें गंभीरवा बाजार स्थित आर्यावर्त बैंक के मैनेजर, कलाम सतरही के पशु चिकित्सक, आंगनबाड़ी की सहायिका भी शामिल हैं। मैनेजर को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ के अनुसार शहरी क्षेत्र के संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। शहर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीएन मेहता (85) को चार दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव होने पर होम आइसोलेट कराया गया था। शनिवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिवारीजन उनको लखनऊ ले जा रहे थे। देर शाम रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनके शव का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत रविवार को कराया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को 18 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें गंभीरवा में स्थित आर्यावर्त बैंक के मैनेजर भी संक्रमित मिले।
मैनेजर को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पयागपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एनबी जायसवाल ने बताया कि कलाम सतरही गांव में स्थित पशु चिकित्सालय के अधिकारी, कोट बाजार की आंगनबाड़ी सहायिका और डायट में स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की रसोइया पॉजिटिव निकली है। अधीक्षक ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन
जबकि रसोइया व सहायिका को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि मिहींपुरवा ब्लॉक निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के मरीजों को लक्षण न मिलने पर होम आइसोलेट कराया गया है।
सांसद भी मिले थे पॉजिटिव, होम आइसोलेट
बहराइच सांसद अक्षयवरलाल गोंड भी लगभग एक सप्ताह पूर्व कोरोना पॉजिटिव आए थे, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आइसोलेट करा दिया गया है। लेकिन सांसद के पॉजिटिव होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग ने नहीं दी। कंट्रोल रूम के मुताबिक छह अक्तूबर को सांसद का होम आइसोलेट पूरा हो जाएगा।
खुला बैंक, हुआ लेनदेन
गंभीरवा बाजार में स्थित आर्यावर्त बैंक के शाखा प्रबंधक की शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकले। लेकिन शासनादेश के बाद भी बैंक 48 घंटे के लिए बंद नहीं हुआ। शनिवार को बैंक खुला रहा। लोगों ने लेनदेन किया। ग्रामीणों के मुताबिक बैंक को सैनिटाइज भी नहीं कराया गया।