फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Photo frame will tell the achievements of Guru ji

Bahraich News: गुरु जी की उपलब्धियां बताएंगे फोटो फ्रेम

Sat, 23 Mar 2024 03:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 23 Mar 2024 03:18 PM IST
विज्ञापन
Photo frame will tell the achievements of Guru ji
बहराइच। जिले में 2803 परिषदीय विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में पांच लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जबकि लगभग 8000 शिक्षकों की तैनाती है। हमारे शिक्षक योजना के तहत जिले के प्रत्येक विद्यालयों में शिक्षकों का फोटो फ्रेम लगाए जाएंगे। इसमें शैक्षिक योग्यता, आवंटित कक्षा, मोबाइल नंबर और जीते गए पुरस्कारों का संपूर्ण विवरण होगा।इससे स्कूल पहुंचने वाले अभिभावकों और अधिकारियों को इन शिक्षकों की उपलब्धियां बतानी नहीं पड़ेंगी।
विज्ञापन

फोटो फ्रेम लगाए जाने से शिक्षकों के प्रति न सिर्फ सम्मान का भाव बढ़ेगा बल्कि उनकी उपलब्धियां भी सभी के सामने आएंगी। राज्य शिक्षक पुरस्कार और राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं के बारे में अभिभावक और आसपास के लोगों को जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

ये फोटो फ्रेम ऐसी जगह लगाए जाएंगे जहां पर बच्चों व अध्यापकों के अलावा निरीक्षण के समय आने वाले अधिकारियों को स्पष्ट रूप से दिखाई दे। फोटो फ्रेम के मानकों की अनदेखी करने वाले इंचार्ज व प्रधानाध्यापक जिम्मेदार होंगे। एआरपी राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि उनके कार्यक्षेत्र के विद्यालयों में फोटो फ्रेम लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में हमारे शिक्षक योजना के तहत शिक्षकों व शिक्षामित्रों के स्कूलों में फोटो फ्रेम लगाए जाएंगे। इसमें शिक्षकों का संपूर्ण विवरण होगा। ताकि स्कूल पहुंचने वालों को बिना किसी से पूछे शिक्षकों के बारे में जानकारी हो सके। -एआर तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed