{"_id":"655e51bab955f111870b4404","slug":"pharmacist-misbehaved-in-chc-ramnivas-bahraich-news-c-98-1-slko1011-6499-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में फार्मासिस्ट ने की अभद्रता : रामनिवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में फार्मासिस्ट ने की अभद्रता : रामनिवास
Thu, 23 Nov 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में विधायक समर्थकों द्वारा चिकित्सक की पिटाई प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। नानपारा विधायक ने सीएचसी के फार्मासिस्ट पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र लिखा है। सीएचसी पर चिकित्सकों के गैरहाजिर होने का आरोप लगाया है।
अपना दल एस से विधायक रामनिवास वर्मा ने डीएम मोनिका रानी को भेजे पत्र में फार्मासिस्ट पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए निलंबित करने की मांग की है। पत्र में लिखा कि रात में भोपतपुर निवासी दिनेश को सीएचसी लाया गया था। वहां हादसा करने वाले जुबेर ने साथियों संग धारदार हथियार से दिनेश व उसके परिजनों पर हमला कर दिया था। जिसमें कई लोग घायल हुए थे।
घटना की जानकारी मिलने पर वे सीओ राहुल पांडेय व कोतवाल मिथिलेश राय के साथ सीएचसी पहुंचे थे। वहां चिकित्सक व अन्य स्टॉफ नदारद था। काफी देर बाद फार्मासिस्ट मौके पर आए। उन्होंने बहस की व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसकी सूचना तत्काल सीएमओ को दी थी।
विज्ञापन
ऐसे में तत्काल फार्मासिस्ट को निलंबित किया जाए और अनुपस्थित डॉक्टर व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
डीएम ने सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट
विधायक व चिकित्सक विवाद प्रकरण में डीएम ने सीएमओ डॉ. एसके सिंंह को जांच सौंपी है। सीएमओ को 25 नवंबर तक जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट शाम सात बजे तक देने को कहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य कर्मियों में उबाल, चिकित्सकों के संघ में शिकायत
चिकित्सक के साथ हुई मारपीट की घटना से सीएचसी नानपारा के चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में भारी गुस्सा है। सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक पीड़ित नेत्र चिकित्सक डॉ. आरपी गौड़ अन्य चिकित्सकों के साथ बहराइच गए हैं। वहां उन्होंने डॉक्टरों के संगठन में प्रकरण की शिकायत करते हुए न्याय दिलवाने की मांग की है। चिकित्सकों का दल सीएमओ डॉ. एसके सिंह से मुलाकात करेगा।
डीएम के निर्देश पर प्रकरण की जांच की जा रही है। मुझसे मिलने के लिए कोई भी चिकित्सक या प्रतिनिधि मंडल नहीं आया है।
- डॉ. एसके सिंह, सीएमओ