फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Petrol not available, vegetables become expensive

Bahraich News: नहीं मिला पेट्रोल, महंगी हुईं सब्जियां

Thu, 04 Jan 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 04 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Petrol not available, vegetables become expensive
बुधवार को रोडवेज के पास पेट्रोल न होने के कारण बंद पेट्रोल पंप।    -संवाद
कई पेट्रोल पंपों पर नहीं मिला पेट्रोल-डीजल, एंबुलेंस को भी घंटों करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

बहराइच। सड़क हादसों के नए नियम को लेकर जारी चालकों की हड़ताल मंगलवार देर रात खत्म हो गई। बुधवार की सुबह से ट्रक व बस का संचालन सड़कों पर शुरू हो गया। लेकिन हड़ताल के चलते पैदा हुई दुश्वारियां जारी रहीं। बुधवार की शाम तक शहर के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल नहीं मिला। वहीं आपूर्ति न होने से सब्जियों के दाम भी बढ़े रहे। घरेलू गैस सिलिंडर आपूर्ति में भी मुनाफाखोरी हावी रही और 1500 रुपये तक सिलिंडर दिए गए। मंगलवार की रात डग्गामार वाहन चालकों ने श्रमिकों से जमकर किराया वसूला।

ट्रक व बस चालकों की ओर से जारी हड़ताल मंगलवार की देर रात भले ही खत्म हो गई लेकिन इसका असर बुधवार को भी रोजमर्रा की वस्तुओं पर देखने को मिला। हड़ताल के चलते आपूर्ति न हो पाने से शहर समेत जिले भर के 30 से अधिक पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कमी रही। वहीं हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सब्जियों पर पड़ा। शहर स्थित सब्जी विक्रेता राजेश ने बताया कि बुधवार को आलू 20 रुपये किलो रहा, जबकि सोमवार को 10 रुपये किलो था। इसी प्रकार प्याज 10 रुपये के इजाफे के साथ 40, मटर 40, कद्दू 40 व टमाटर 40 रुपये प्रति किलो के भाव में बिका। वहीं इसके साथ ही पालक 50 रुपये किलो जबकि पूर्व में 20 रुपये किलो था, हरी मिर्च 40 रुपये प्रति किलो में बिका, जबकि पूर्व में यह 20 रुपये प्रति किलो के भाव से बिका।
विज्ञापन



1500 रुपये तक वसूला गया सिलिंडर का दाम
चालकों की हड़ताल का जमकर फायदा उठाया गया और कई आवश्यक वस्तुओं की कमी बताकर मुनाफाखोरी की गई। शहर में बुधवार को कई लेागों को सिलिंडर की कमी बता कर फुटकर बिक्रेताओं ने एक सिलिंडर के लिए 1500 रुपये तक वसूले। वहीं पेट्रोल को भी फुटकर में 200 रुपये प्रति लीटर के भाव से ग्रामीण चौराहों पर बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रमिकों से डग्गामार चालकों ने लखनऊ के लिए वसूले 1000
हड़ताल के चलते मंगलवार की रात विभिन्न ट्रेनों को पकड़ने के लिए पहुंचे श्रमिकों को भी डग्गामार वाहन चालकों ने नहीं छोड़ा और उनसे लखनऊ तक के लिए 1000-1000 रुपये वसूले। बताते चलें कि जिले से भारी मात्रा में श्रमिक सूरत, मुंबई, पश्चिम बंगाल आदि के लिए जाते हैं। श्रमिक यात्रा के लिए लखनऊ से ट्रेन का रिजर्वेशन करवाते हैं और लखनऊ तक का सफर बस से करते हैं। मंगलवार की रात रोडवेज पहुंचे ऐसे श्रमिकों से जमकर वसूली की गई।



एक घंटे तक डीजल के लिए खड़ी रही एंबुलेंस
हड़ताल का असर एंबुलेंस सेवा पर भी पड़ा। मंगलवार की रात मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस डीजल के इंतजार में पंप पर खड़ी रही। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में एंबुलेंस चालक व परिचालक बताते नजर आ रहे हैं कि वह एक घंटे से डीजल के इंतजार में खड़े हैं, लेकिन उन्हें तेल नहीं मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed