फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People should not spread rumors about Corona

कोरोना को लेकर अफवाह न फैलाएं लोग

Thu, 19 Mar 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
People should not spread rumors about Corona
बहराइच में मेडिकल कालेज में बने कोरोना वार्ड का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री अनिल राजभर। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले के प्रभारी मंत्री ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वार्ड, आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लोग अफवाह न फैलाएं। मंत्री ने कहा कि विदेश से आए जिले के 61 लोगों का इलाज घर पर ही चल रहा है। इसकी देखरेख क्षेत्र के चिकित्सक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 28 दिन इलाज के बाद विदेश से आने वाले नागरिक पूरी तरह से स्वस्थ हो सकेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर गुरुवार दोपहर जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रभारी मंत्री जिलाधिकारी शंभु कुमार, सीडीओ अरविंद चौहान, सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में बने कोरोना वार्ड, आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के लिए सभी सजग रहें। इस पर अफवाह न फैलाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस विषम परिस्थिति का सभी लोग मिलजुलकर सामना करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले के 61 लोग विदेश में रह रहे थे, जो आ गए हैं। उनका इलाज गांव में ही क्षेत्रीय चिकित्सकों की टीम द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी 61 लोगों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि 28 दिनों तक सभी अपने घर पर ही रहेंगे। जिससे सभी में बीमारी का पता चल सके। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने आसपास सफाई रखें, जिससे कोरोना वायरस फैल न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने मंत्री को पहनाया मॉस्क
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने प्रभारी मंत्री अनिल राजभर गुरुवार को पहुंचे। वाहन से उतरते ही प्रभारी मंत्री को जिलाधिकारी ने मॉस्क पहनाने में सहयोग किया। मॉस्क पहनने के बाद प्रभारी मंत्री मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed