फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People should become partners of virtue by doing service

गो सेवा कर पुण्य के भागीदार बनें लोग

Sun, 22 Nov 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
People should become partners of virtue by doing service
कैसरगंज में आयोजित गोपाष्टमी कार्यक्रम में गौ पूजा करते कैनिबेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच/कैसरगंज। पशुपालन विभाग की ओर से वृहद गो संरक्षण केंद्र कुंडासर में गोपाष्टमी पर गो पूजन कार्यक्रम का आयोजित किया गया। यहां सहकारिता मंत्री ने पूजन किया। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए। विधायकों ने लोगों से गो सेवा कर पुण्य का भागीदार बनकर समाज को एक संदेश देने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने गाय को तिलक लगाकर आरती उतारी तथा उसे चारा खिलाया। कंडा बनाने वाली मशीन का शुभारंभ किया, जिससे गोशाला में अधिक से अधिक कंडे बनाए जा सकेें। सहकारिता मंत्री ने कहा कि वृहद गो संरक्षण केंद्र कुंडासर में काऊ डंग लाग मशीन की स्थापना से गो संरक्षण केंद्र स्वावलंबी बनेगा और दूसरे लोगों को भी रोजगार प्राप्त होगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत के सभी भागों में गोपाष्टमी का उत्सव बड़े ही उल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने लोगों से गो सेवा कर पुण्य का भागीदार बनने और समाज को संदेश देने की अपील की। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी गौरव वर्मा, तहसीलदार शिव प्रसाद, बीडीओ रमन सिंह, सीवीओ बलवंत सिंह, डॉ. एसके रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अस्थाई गो आश्रय स्थल लक्खा बौंडी, तेजवापुर में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, अस्थाई गो आश्रय स्थल मोतीपुर में विधायक बलहा सरोज सोनकर, अस्थाई गो आश्रय स्थल सोहरियावां पयागपुर में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निंशक त्रिपाठी, अस्थाई गो आश्रय स्थल सोरहिया नवाबगंज में विधायक नानपारा माधुरी वर्मा के प्रतिनिधि दिलीप वर्मा तथा अन्य स्थलों पर भी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व में विधिवत पूजा अर्चना के साथ गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed