फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People joining the campaign are Amar Ujala's Hindi

अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान से जुड़ रहे लोग

Sun, 13 Sep 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
People joining the campaign are Amar Ujala's Hindi
बहराइच। हिंदी से हिंदुस्तान है, तभी तो यह देश महान है। निज भाषा की उन्नति के लिए अपना सब कुछ कुर्बान है। भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं, मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं। अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान से लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। हिंदी को जन-जन की भाषा की दिशा में अमर उजाला की रूबरू कराती रिपोर्ट।
विज्ञापन

...हो गई विश्व विजयी हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी।
हिंदी हमारी राष्ट्र्ीय भाषा है। मुझे गर्व है कि हमारी राष्ट्रभाषा संपूर्णता की भाषा है। विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा के बाद हिंदी भाषा का दूसरा स्थान है। इसका हिस्सा होना भी गर्व का अनुभव कराता है। हिंदी पूरे भारतवासियों को एक सूत्र में पिरोती है। अमर उजाला की ओर से हिंदी को बढ़ावा देने के लिए चलाए गए अभियान में कविता प्रस्तुत है। संपूर्णता की भाषा हिंदी संस्कारों की भाषा हिंदी, हो गई विश्व विजयी हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी।
विज्ञापन

रुचि मटरेजा, अध्यक्ष महिला काव्य मंच
हिंदी हमारी गौरव भाषा
हिंदी भाषा न सिर्फ हमारी गौरव गाथा है, बल्कि गौरव भाषा भी है। हर हिंदुस्तानी को मातृ भाषा हिंदी पर गर्व है। हिंदी के उत्तरोत्तर उत्थान के लिए समस्त मंत्रालयों में हिंदी सलाहकार का गठन भी होता है। पूर्व में इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य रहने के दौरान कई बैठकें कीं। वह क्षण काफी सुखद रहा। प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला की ओर से हिंदी को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा हिंदी है हम अभियान काफी अच्छा है। हिंदी को आगे ले जाने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय शर्मा, पूर्व सदस्य हिंदी सलाहकार समिति इस्पात मंत्रालय
हिंदी सभी भाषाओं में बेहतर
अमर उजाला की ओर से चलाया जा रहा हिंदी हैं हम अभियान लोगों में हिंदी के प्रति रुचि पैदा करता है। इसका प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। हिंदी सभी भाषाओं में बेहतर है। ऐसे में हिंदी को लेकर एक रचना प्रस्तुत कर रहे हैं, हिंदी भाषा है सभी भाषाओं की जान, इसको अपना कर हुए तुलसी व सूर महान। हिंदी के उत्थान का करें आत्म संकल्प, हिंदी भाषा का नहीं कोई और विकल्प।

डॉ. अशोक पांडेय गुलशन, कवि
हिंदी को सभी लोग मिलकर आगे बढ़ाएं
हमारे देश की जान तो हिंदी में होती है, हमारे मुल्क की पहचान भी हिंदी से होती है। अदब तहजीब एहतराम ये उर्दू सिखाता है, पढ़ें हम गीत या कविता की शान हिंदी में होती है। हिंदी को सभी लोग मिलकर आगे बढ़ाएं, जिससे हिंदी का अगाध प्रेम लोगों में इस कदर बैठे कि दूसरी भाषा का लोग ख्याल तक न करें। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की पहल काफी सराहनीय है। इससे हिंदी को बढ़ावा मिलेगा।
तमन्ना बहराइची, कवयित्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed