{"_id":"58de96104f1c1b0f4063d8c4","slug":"people-hurting-on-objectionable-posts-arround-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़के लोग, घेरी कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़के लोग, घेरी कोतवाली
अमर उजाला/बहराइच
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लाोग
- फोटो : अमर उजाला
नानपारा के टोल प्लाजा कर्मचारी के मोबाइल पर कुछ लोगों ने हिंदू प्रतीकों व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दिए। इसकी सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के लोग भड़क उठे और कोतवाली का घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने टोल प्लाजा कर्मचारी की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
खैरीघाट थाना अंतर्गत बाजपुरवा गांव निवासी सुभाष सिंह नानपारा के टोल प्लाजा पर तैनात हैं। उनके मोबाइल नंबर 9670582456 पर वाट्सएप के डॉन ग्रुप के एडमिन इकबाल, सलमान और मोबीन की ओर से हिंदू प्रतीकों और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुछ आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की गई थी।
गुरुवार की रात पोस्ट की गईं आपत्तिजनक तस्वीरों की सूचना शुक्रवार को सुबह हिंदू रक्षा दल व अन्य हिंदू संगठनों के लोगों को मिली। इसके बाद हिंदू संगठनों के कई लोग नानपारा कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
टोल प्लाजा कर्मचारी ने दी तहरीर में कहा है कि ग्रुप एडमिन इकबाल की ओर से इनको फोन कर सभी फोटो डिलीट नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष रोहित चौरहिया, अनुराग शर्मा, पवन यज्ञसैनी, पंकज सिंह, बबलू सिंह, अजय कुमार, सुरेशदत्त शुक्ला समेत अन्य लोगों ने केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि आईटी एक्ट व जान से मारने की धमकी समेत नौ धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।