फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People got angry due to power cut, blocked the Buddhist circuit

Bahraich News: बिजली कटौती से भड़के लोग, बौद्ध परिपथ पर लगाया जाम

Thu, 04 Sep 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 04 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
People got angry due to power cut, blocked the Buddhist circuit
बहराइच में मंगलवार रात प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी।   -संवाद
बहराइच। सिविल लाइन बिजली उपकेंद्र में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार सुबह छह बजे से बुधवार सुबह पांच बजे तक आधे शहर की बिजली कटी रही। इससे लगभग पौने दो लाख की आबादी बेहाल रही। कटौती से गुस्साए लोगों ने मंगलवार देर रात उपकेंद्र का घेराव कर बौद्ध परिपथ पर जाम लगा दिया। इससे लगभग दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मंगलवार सुबह करीब छह बजे कटी बिजली बुधवार सुबह पांच बजे बहाल हो पाई।
विज्ञापन



शहर के ढपालीपुरवा, बड़ी हाट, मेवाती पुरा, बरहियापुरा, सरस्वती नगर, स्टील गंज, लोहा मंडी, हुजूरपुर रोड और नानपारा बाईपास रोड, मेडिकल कॉलेज, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, वन निगम, कृषि उपकेंद्र, किसान महाविद्यालय और नवोदय विद्यालय जैसे कई प्रमुख इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


बिजली न होने से कार्यालयों में कामकाज भी प्रभावित रहा। मंगलवार सुबह से बिजली कटी होने के कारण लोगों ने सोचा कि यह सामान्य कटौती होगी या मरम्मत का काम चल रहा होगा, लेकिन जब देर रात तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई, तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात नौ बजे के बाद गुस्साए लोग उपकेंद्र के सामने जमा होने लगे। जब उन्हें पता चला कि सुबह से आई खराबी को अब तक ठीक नहीं किया जा सका है, तो उनका गुस्सा भड़क उठा।


बिजली और पानी के संकट से परेशान शहरवासियों ने तुरंत बौद्ध परिपथ पर सीढ़ी और बाइकें खड़ी कर जाम लगा दिया, इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर और देहात की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रदर्शनकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे।


आखिरकार, अधीक्षण अभियंता विजय राजपूत मौके पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद तकनीकी टीम बुलाई गई और फॉल्ट को ठीक करने का काम शुरू हुआ। पूरी रात मरम्मत का काम चलता रहा, बुधवार सुबह पांच बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। आधे शहर ने पूरी रात अंधेरे में गुजारी।




बार-बार आ रही थी ट्रिपिंग की समस्या
अधीक्षण अभियंता विजय राजपूत ने बताया कि उपकेंद्र के फीडर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। कर्मचारी लगातार काम कर रहे थे, लेकिन फॉल्ट पकड़ में नहीं आ रहा था, जिससे बार-बार ट्रिपिंग की समस्या आ रही थी। उन्होंने कहा कि तकनीकी टीम ने समस्या को पूरी तरह ठीक कर लिया है, अब आपूर्ति निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed