फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People did the ruckus on the sub center

लोगों ने उपकेंद्र पर किया हंगामा

Sat, 22 Jul 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 22 Jul 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
People did the ruckus on the sub center
विद्युत उपकेंद्र में टूटी पड़ी कुर्सी - फोटो : अमर उजाला
बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने शनिवार को जालिमनगर उपकेंद्र पर हंगामा कर तोड़फोड़ की और अभिलेख फाड़ डाले। विरोध करने पर स्टेशन ऑफिसर व लाइनमैन को पीटा। एक घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति रही। डायल 100 पुलिस के पहुंचने पर हंगामा करने वाले लोग भाग गए। इस मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


जिले में अघोषित विद्युत कटौती से लोगों में आक्रोश है। मिहींपुरवा विकास खंड के परवानीगौढ़ी गांव में स्थित जालिमनगर विद्युत उपकेंद्र पर क्षेत्र के कई बिजली उपभोक्ता शनिवार को सुबह आ धमके और बिजली कटौती का कारण पूछने लगे।
विज्ञापन


उपकेंद्र पर मौजूद सर्विस स्टेशन ऑफिसर (एसएसओ) मंजीत जायसवाल व जेई चंदन कुमार ने बिजली कटौती आगे से होने की बात बताई। कहा कि उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश के तहत सप्लाई दी जाती है। इसी बात पर लोग भड़क उठे और अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख जेई चंदन कुमार मौके से खिसक गए। लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने एसएसओ मंजीत जायसवाल पर हमला कर दिया। एसएसओ पर हमला होते देख लाइनमैन मनोज कुमार बचाने दौड़ा तो

लोगों ने उसे भी मारापीटा। उपस्थिति पंजिका समेत कई महत्वपूर्ण अभिलेख फाड़ डाले। फर्नीचर भी तोड़ दिया।

मौके से किसी तरह बचकर निकले जेई ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर हंगामा कर रहे लोग भाग गए। इस मामले में एसएसओ और लाइनमैन ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष हरि सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed