फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People around the kotwali

लोगों ने घेरी कोतवाली

Sat, 15 Apr 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 15 Apr 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
People around the kotwali
केस दर्ज कराते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
पूर्व छात्रनेता के मोबाइल नंबर पर वाट्सएप से एक जातिसूचक मैसेज भेजा गया, वहीं हिंदू प्रतीकों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। ब्राह्मण युवजन समाज के पदाधिकारियों ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


शहर के घसियारीपुरा मोहल्ला निवासी पूर्व छात्रनेता और सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेंद्रधर शर्मा ज्ञानी के मोबाइल नंबर 8115544999 पर गुरुवार की रात सार्वजनिक रूप से एक वाट्सएप ग्रुप में मैसेज पोस्ट किया गया। अंकित विमल नाम के व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 8182000519 से पोस्ट मैसेज में ब्राह्मण समाज को लेकर जातिसूचक मैसेज भेजा था। वहीं, हिंदू प्रतीकों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन


इस मैसेज की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के पदाधिकारी आक्रोशित हो गए। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा की अगुवाई में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली पहुंचकर घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अजीत वर्मा ने मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का होने पर सभी को समझाकर भेज दिया। इसके बाद लोगों ने देहात कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed