{"_id":"5f3411528ebc3e3cdb4e0491","slug":"patients-will-be-admitted-in-l-1-hospital-of-chittora-from-today-bahraich-news-lko5348735155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्तौरा के एल-1 अस्पताल में आज से भर्ती होंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्तौरा के एल-1 अस्पताल में आज से भर्ती होंगे मरीज
विज्ञापन
बहराइच। चित्तौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड लेवल-1 अस्पताल बनाया गया था। इस अस्पताल में गंभीर कोरोना संक्रमितों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। मगर एल-1 अस्पताल की खराब स्थिति को देखते हुए उसका सौंदर्यीकरण कराने के लिए चार दिन पूर्व इसे बंद कर दिया गया। इसके चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने पर गुरुवार से पुन: कोविड लेवल-1 अस्पताल का संचालन शुरू कराया जाएगा।
चित्तौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड लेवल-1 अस्पताल बनाया गया था। जिले में चित्तौरा पहला कोविड लेवल-1 अस्पताल बना था। इस अस्पताल में श्रावस्ती व बहराइच के कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाता था। मगर कोविड अस्पताल बनाते समय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
जबकि अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक नहीं थीं। वायरिंग, शौचालय, जर्जर व एल्युमिनियम के टूटे दरवाजे से संक्रमण बढ़ने की संभावना रहती थी। साथ ही फर्श टूटी थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार दिन पूर्व कोविड अस्पताल को बंद करा दिया गया। अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज बिना जांच के इधर-उधर हो गए। कुछ मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती किया गया। कोविड लेवल-1 अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब गुरुवार से पुन: इसके संचालन की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि चित्तौरा स्थित कोविड लेवल-1 अस्पताल को निर्माण कार्यों के चलते चार दिन के लिए बंद किया गया था। ऐसे में चार दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। गुरुवार से इसका संचालन पुन: शुरू हो जाएगा।