{"_id":"68e4261c3542ab14270b4b30","slug":"patients-flocked-to-the-medical-college-it-took-hours-to-get-a-slip-made-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-137800-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में उमड़े मरीज, परचा बनवाने में लगे घंटों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में उमड़े मरीज, परचा बनवाने में लगे घंटों
Tue, 07 Oct 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में परचा काउंटर पर लगी मरीजों व तीमारदारों की भीड़। -संवाद
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को रोगियों की भारी भीड़ देखी गई। एक दिन में कुल 2150 मरीजों के परचे बने, जबकि मेडिसिन विभाग की ओपीडी खचाखच भरी रही। बुखार और वायरल फीवर से पीड़ित रोगियों की संख्या अधिक रही, इससे अस्पताल में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रोगियों की बढ़ती संख्या के कारण परचा बनवाने में भी देर हो रही थी। सुबह से कतार में लगे लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन परचा बनवाने में डेढ़ से दो घंटे तक लग गए। ओपीडी में भी भीड़ देखी गई, सबसे अधिक मरीज मेडिसिन विभाग में रहे। चिकित्सकों के मुताबिक अचानक वायरल फीवर और तेज बुखार के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
वहीं बाल रोग विभाग में सोमवार को लगभग 370 मरीजों का परीक्षण हुआ, महिला विंग में लगभग 450 मरीज देखे गए।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएम त्रिपाठी ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ी है, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि हर मरीज को उपचार मिल रहा है, संसाधन पर्याप्त हैं, रोगियों को दिक्कत न हो, इस पर नजर रखी जा रही है।