फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Patients flock to the medical college

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में उमड़े मरीज

Tue, 03 Mar 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 03 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Patients flock to the medical college
मेडिकल कॉलेज में सोमवार को इलाज कराने के लिए लगी भीड़।   -संवाद
बहराइच। तराई में बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर गहरा असर डालना शुरू कर दिया है। सुबह की ठंडक और दोपहर की तेज धूप के बीच शरीर का संतुलन बिगड़ रहा है। इसका सीधा असर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में देखने को मिला, जहां सोमवार को दोपहर तक 1970 मरीज देखे जा चुके थे। ओपीडी खुलते ही परचा काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्ष तक लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के बाहर सुबह से ही खांसी, जुकाम, बुखार और पेट दर्द से परेशान मरीजों की भीड़ जमा रही। कई मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल परिसर के बरामदों और गलियारों में लोग बैठे और खड़े नजर आए।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण इस समय सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी मरीजों को समुचित उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर आवश्यक जांच भी कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से मौसम के अनुसार सावधानी बरतने और हल्की परेशानी होने पर भी लापरवाही न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed