फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Patient suffering from pain, doctor asleep

दर्द से तड़पता रहा मरीज, सोते रहे डॉक्टर

Tue, 05 Jul 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jul 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी रुक नहीं रही है। सोमवार आधी रात को सीने में दर्द से तड़प रहे व्यक्ति को परिवारीजन अस्पताल लेकर पहुंचे। ईएमओ ने विशेषज्ञ को कॉल किया लेकिन उनका फोन ही नहीं उठा। इस पर कर्मचारी को आवास भेजा गया लेकिन उसका भी फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


अंतत: दरवाजे को ईंट से पीट-पीटकर कर चिकित्सक को उठाने में सफलता मिल पाई। इसके चलते मरीज सीने में दर्ज से दो घंटे तड़पता रहा। इस पर सीएमएस ने चिकित्सक को नोटिस जारी करने का साथ विभागीय कार्रवाई भी शुरु की है।  
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में नाजिरपुरा निवासी अबू सूफियान (42) पुत्र रमजान को सीने में तेज दर्द होने पर रविवार की रात साढ़े  ग्यारह बजे परिवारीजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी ड्यूटी पर मिले डॉ. आरके वर्मा ने इलाज शुरु किया लेकिन हार्ट अटैक की आशंका के मद्देनजर उन्होंने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मलय श्रीवास्तव को कॉल किया। उनका फोन नहीं उठा। प्रकरण से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी पांडेय को अवगत कराया गया।

सीएमएस के निर्देश पर एक कर्मचारी कॉल रजिस्टर लेकर डॉ. मलय के आवास पहुंचा। वहां मिले नौकर ने डॉक्टर के लखनऊ में होने की बात कहकर कर्मचारी को वापस कर दिया। इस बीच एक घंटा का समय बीतने के साथ मरीज दर्द से कराह रहा था।

इलाज में लापरवाही से तीमारदारों में आक्रोश बढ़ता देख सीएमएस ने दूसरे कर्मचारी को डॉ. मलय के आवास भेजा। कर्मचारी आधे घंटे तक डॉक्टर को आवाज लगाता और दरवाजा खटखटाता रहा लेकिन वह नहीं उठे। इस पर झुंझलाए कर्मचारी ने ईंट से दरवाजा पीटना शुरु किया। इसके बाद डॉक्टर की नींद खुली।


परिवारीजनों के मुताबिक करीब दो घंटे बाद डॉ. मलय जिला अस्पताल पहुुंचे और सूफियान का इलाज शुरु कराया। इससे गुस्साए सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने डॉ मलय को नोटिस जारी करते हुए भविष्य में ऐसी गलती करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके साथ विभागीय कार्रवाई शुरु की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed