फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   patient death case investigation

जिला अस्पताल में मरीज की मौत केस की जांच शुरू

Mon, 22 Aug 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शनिवार को मरीज की मौत के बाद हुए हंगामे और डॉक्टरों से हाथापाई की जांच सोमवार को देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने शुरू की है। उन्होंने डॉक्टर व चिकित्सा कर्मियों के साथ पीड़ित परिवार का भी बयान दर्ज किया। 
विज्ञापन


शहर में मोहल्ला गुलाम अलीपुरा निवासी सूरज कश्यप (25) की शनिवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई थी। परिवारीजन जिला अस्पताल ले गए जहां सर्पदंश बताकर इलाज शुरू किया गया। इसके बाद परिवार के लोग झाड़ फूंक कराने सूरज को अस्पताल से लेकर चले गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद वापस लेकर आए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर भर्ती करने से इंकार कर किया। परिवारीजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने के चलते सूरज मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा व हाथापाई की। इसके चलते अस्पताल में आठ घंटे हड़ताल रही। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की जांच अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. सतीश चंद्र को सौंपी गई। सोमवार बहराइच पहुंचे अपर निदेशक ने घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. रिजवान व चिकित्सा कर्मियों का बयान दर्ज किया।

पीड़ित परिवारीजनों से मुलाकात कर उनका पक्ष जाना। डॉ. सतीश ने कहा कि रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन के आदेश के अनुरूप आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed