फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Passengers beaten the young man who was kidnapping the girl

बालिका का अपहरण कर ले जा रहे युवक को राहगीरों ने पीटा

Sat, 26 Dec 2020 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Passengers beaten the young man who was kidnapping the girl
बहराइच। शहर के सत्तीकुआं मोहल्ले में घर का सामान लेने निकली आठ वर्षीय बालिका का एक युवक ने अपहरण कर लिया। ले जाते समय बालिका ने रास्ते में शोर मचा दिया। इस पर राहगीरों ने युवक को पकड़ कर जमकर पीटा। सूचना के बाद काफी देर तक चौकी इंचार्ज के न पहुंचने पर लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के सत्तीकुआं मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की आठ वर्षीय भांजी घर का सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी। इसी दौरान बालिका का एक युवक ने अपहरण कर लिया और अपने साथ ले जाने लगा। युवक जब अस्पताल चौराहे के पास पहुंचा तो बालिका ने शोर मचा दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बालिका से पूछने पर उसने युवक पर जबरन ले जाने की बात कही। इससे आक्रोशित लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर पीटा। घटना की जानकारी चौकी प्रभारी अजय पांडेय को देकर आरोपी युवक को कानूनगोपुरा पुलिस चौकी ले जाया गया, लेेकिन मौके पर चौकी इंचार्ज नदारद रहे।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने चौकी पर हंगामा किया। काफी देर बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज ने लोगों को समझाकर शांत कराया। नगर कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के घसियारीपुरा मोहल्ला निवासी दयाल सिंह के रूप में हुई है। पीड़िता के मामा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed