फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Passenger convenience is as important as border security: Commandant

सीमा पर सुरक्षा के साथ यात्रियों की सुविधा भी जरूरी : कमांडेंट

Sat, 22 Aug 2026 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Passenger convenience is as important as border security: Commandant
रुपईडीहा में पत्रकारों से वार्ता करते एसएसबी के कमांडेंट। 
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जाएगा। शनिवार को रुपईडीहा में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 42वीं वाहिनी के कमांडेंट जीसी पांडे ने कार्यशाला में सीमा से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर प्रतिदिन होने वाले आवागमन, जांच प्रक्रिया, भीड़ के दौरान व्यवस्थाओं और यात्रियों को होने वाली समस्याओं पर कार्यशाला में मौजूद लोगों ने सुझाव रखे। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों और नियमित रूप से सीमा पार करने वाले नागरिकों की परेशानियों को भी अधिकारियों के सामने उठाया गया।
विज्ञापन


कमांडेंट जीसी पांडे ने कहा कि सुरक्षा के साथ आम नागरिकों की सुविधा भी महत्वपूर्ण है। नियमों के अनुरूप जांच और निगरानी करते हुए सीमा पर व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सीमा प्रबंधन को बेहतर बनाने में स्थानीय लोगों और मीडिया से सहयोग की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सीमा पर सुरक्षा, निगरानी और एसएसबी-मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। पत्रकारों ने सीमावर्ती क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन और संबंधित विभागों तक पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिया। एसएसबी अधिकारियों ने भी आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान और निरंतर संवाद पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed