{"_id":"68813bb8508fd2bea508a34b","slug":"panic-due-to-sighting-of-crocodile-in-the-pond-caught-and-released-in-the-canal-bahraich-news-c-98-1-slko1011-134092-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तालाब में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, पकड़कर नहर में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तालाब में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, पकड़कर नहर में छोड़ा
Thu, 24 Jul 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा के रामलीला मैदान के तालाब में निकले मगरमच्छ को पकड़ते वनकर्मी।
मिहींपुरवा (बहराइच)। रामलीला मेला मैदान में बने तालाब में मंगलवार की सुबह विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने घंटों मशक्कत कर शाम को मगरमच्छ को रेस्क्यू किया और पिंजरे में कैद कर वन रेंज कार्यालय ले गए।
मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में बने तालाब में महिलाएं कपड़े धोती हैं और बच्चे मैदान में खेलते हैं। मंगलवार की सुबह बच्चे मैदान में खेल रहे थे। इस दौरान तालाब में हलचल देख वे तालाब किनारे चले गए। तालाब में भारी भरकम मगरमच्छ देख वे सभी सहम गए और शोर मचाते हुए इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मगरमच्छ दिखने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वन टीम को घटना की जानकारी दी गई।
सूचना पर पहुंचे मोतीपुर वन रेंज के कर्मियों ने तालाब के चारों ओर जाल लगाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि मगरमच्छ दिखने की सूचना पर तत्काल वन टीम मौके पर पहुंच गई थी। मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर सरयू नहर में छोड़ दिया गया है।