{"_id":"6aa44bff8018072a51081126","slug":"panchayat-vikas-manch-calls-off-sit-in-following-assurance-from-the-minister-in-charge-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-156631-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: प्रभारी मंत्री के आश्वासन पर पंचायत विकास मंच का धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: प्रभारी मंत्री के आश्वासन पर पंचायत विकास मंच का धरना स्थगित
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे पंचायत विकास मंच के लोगों से वार्ता करते डीएम व एसपी।
बहराइच। ग्राम पंचायतों से जुड़ी समस्याओं और ग्राम प्रधानों व पंचायत प्रतिनिधियों की नौ सूत्री मांगों को लेकर पंचायत विकास मंच का शुक्रवार को चल रहा धरना प्रभारी मंत्री डॉ. दिनेश प्रताप सिंह के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया। इससे पहले डीएम और एसपी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से मांगों के संबंध में बातचीत की।
पंचायत विकास मंच के संयोजक सूरज शुक्ला ने बताया कि प्रभारी मंत्री के साथ हुई बातचीत में मांगों का एक सप्ताह में निस्तारण कराने का भरोसा दिया गया है। मंच ने इसके लिए 15 दिन की मोहलत दी है। उन्होंने कहा कि यदि इस अवधि में मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करने की अपील की। प्रभारी मंत्री के समक्ष आंदोलनकारियों ने सीडीओ के प्रति भी कड़ी नाराजगी जताई। मंच के सह संयोजक डॉ. श्याम कुमार चौधरी ने आंदोलन को समर्थन देने वाले विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। धरने में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के साथ ब्लॉक स्तर के जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।