फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Accused arrested for extorting 5.20 lakh from a woman by blackmailing her.

Bahraich News: महिला को ब्लैकमेल कर 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for extorting 5.20 lakh from a woman by blackmailing her.
बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र निवासी महिला को अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक युवक ने 5.20 लाख रुपये वसूल लिए। आरोपी ने वसूली की रकम से बाइक, एसी और टीवी खरीदे। इसके बाद महिला से 10 लाख रुपये और देने का दबाव बनाया। परेशान महिला ने घटना की जानकारी पति को दी। पति की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता के पति ने बुधवार को दरगाह थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी पत्नी की सोशल मीडिया के माध्यम से हिमांशु तायल निवासी फत्तेपुरवा, निकट डालमियां धर्मशाला से मुलाकात हुई थी। युवक ने वजन कम करने की दवा देने का झांसा देकर महिला से कुछ फोटो ले लिए। बाद में इन्हीं फोटो को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक हालत में वायरल करने और बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उससे 5.20 लाख रुपये जबरन वसूल लिए। इसके बाद आरोपी 10 लाख रुपये और मांग रहा था।
विज्ञापन

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। दरगाह थाना प्रभारी अमितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी हिमांशु तायल को शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से महिला से वसूले गए रुपयों में से 2.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने वसूली की रकम से खरीदी गई बाइक, एसी और टीवी भी आरोपी के घर से बरामद किए। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed