फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Panchayat assistants to 968 gram panchayats of the district

जिले की 968 ग्राम पंचायतों को मिले पंचायत सहायक

Fri, 24 Dec 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants to 968 gram panchayats of the district
बहराइच। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकार की योजनाओं के बेहतर निष्पादन व डाटा फीडिंग कार्य के लिए पंचायत सहायक की भर्ती की गई थी। जिसके तहत जिले के कुल 1045 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 968 ग्राम पंचायतों में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो गई है, और दो दिन का प्रशिक्षण पूर्ण कर पंचायत सहायकों ने पदभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए भारत सरकार व प्रदेश सरकार की ओर से अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को ग्राहक सेवा केंद्रों की दौड़ लगानी पड़ती थी। जिस पर अब विराम लग जाएगा। जिले के 1045 ग्राम पंचायतों में से 968 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो गई है, और उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

शेष बची 72 ग्राम पंचायतों में विवादों के चलते अभी भर्ती संपन्न नहीं हो पाई है। पंचायती राज विभाग ने एक सप्ताह में इन पंचायतों में भी भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने का दावा किया है। सभी पंचायत सहायक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की ऑनलाइन फीडिंग, परिवार रजिस्टर की नकल, जॉब कार्ड संबंधी समस्या का समाधान आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने का कार्य भी पंचायत सहायक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चयनित पंचायत सहायक ग्राम सचिवालय का संचालन कर ग्रामीणों को सुविधा उपलब्ध करवाएं। शेष बची 72 ग्राम पंचायतों के विवाद जल्द निपटा लिए जाएंगे। सभी पंचायत सहायकों को उनके कार्य के हिसाब से मानदेय भुगतान किया जाएगा।-उमाकांत पांडेय, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed