फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Panchayat assistant alleges harassment.

Bahraich News: पंचायत सहायक ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Thu, 30 Jul 2026 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistant alleges harassment.
अपनी पीड़ा बयां करते दबंगों के हमले के शिकार अनुसूचित जाति के पंचायत सहायक।
धरसवा। ग्राम कुसौर निवासी अनुसूचित जाति के पंचायत सहायक लोकनाथ चौधरी ने दो ग्रामीणों पर मारपीट, जातिसूचक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। उन्होंने विवेचक पर पक्षपात व लापरवाही का भी आरोप लगाया। लोकनाथ चौधरी का आरोप है कि 26 जून 2026 को विपक्षियों ने उनकी तीन फुट भूमि हड़प ली। मेड़ बांधते समय आरोपियों ने उन्हें पीटा और जातिसूचक गालियां दीं। शिकायत कोतवाली देहात व मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई। एसआई ने निष्पक्ष जांच के बजाय प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर शिकायत निस्तारित की। निस्तारण रिपोर्ट में लोकनाथ के भाई का फोटो लगाकर भ्रामक रिपोर्ट तैयार की गई। पीड़ित ने थाना प्रभारी से आरोपियों पर प्राथमिकी और एसआई पर विधिक कार्रवाई की मांग की। क्षेत्राधिकारी नारायण दत्त मिश्रा ने जांच जारी होने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed