{"_id":"57f53ad44f1c1b940a27063a","slug":"paddy-will-purchase-in-69-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 केंद्रों पर होगी धान खरीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 केंद्रों पर होगी धान खरीद
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
paddy
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धन खरीद की क्रय नीति को कैबिनेट से मंजूरी दिए जाने के बाद प्रशासन ने जिले में क्रय केंद्रों की स्थापना की रूपरेखा तय कर ली है। पांच क्रय एजेंसियों के माध्यम से 80 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक नवंबर से जिले में धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
धान की फसल खेतों में खड़ी है। किसान फसल के तैयार होने का इंतजार कर रहे है। धान खरीद के लिए सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सामान्य धान को 1470 रुपये और ग्रेड ए धान के लिए 1510 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को भुगतान किए जाने की मंजूरी प्रदान की गई है।
चुनावी साल को देखते हुए सरकार ने धान के मूल्य में 100 से डेढ़ सौ रुपये की बढ़ोत्तरी की है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि धान खरीद के लिए जनपद में पीसीएफ, खाद्य विभाग, एफसीआई, यूपी एग्रो और एनसीसीएफ को क्रय एजेंसी नामित किया गया है।
विज्ञापन
जनपद के 14 विकास खंडों में 69 क्रय केंद्र स्थापित किए जाने को जिलाधिकारी ने अनुमति प्रदान कर दी है। इन क्रय केंद्रों के माध्यम से 80 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि देवीपाटन मंडल में एक नवंबर से धान खरीद शुरू की जाएगी।
डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने बताया कि धान खरीद की तैयारियों को देखते हुए बोरे मंगवाने को पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही बोरों की खेप मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही क्रय केंद्रों पर पैसे उपलब्ध कराने के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है।