{"_id":"59f8ad4f4f1c1b74698b8b0c","slug":"paddy-purchase-at-83-centers-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 केंद्रों पर धान खरीद आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
83 केंद्रों पर धान खरीद आज से
बहराइच
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बहराइच के गल्लामंडी में क्रय केंद्र का निरीक्षण करते जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में धान खरीद एक नवंबर से शुरू कर दी जाएगी। इसकी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। सात क्रय एजेंसियों के माध्यम से 83 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिनके माध्यम से एक लाख 16 हजार 400 मीट्रिक टन धान की खरीद की जाएगी। सभी केंद्रों पर तीन-तीन लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। बोरे भी भेज दिए गए हैं।
जनपद में धान खरीद का लक्ष्य बीते साल 56 हजार 200 मीट्रिक टन रखा गया था। लेकिन इस बार फसल अच्छी होने की उम्मीद है। जिसको देखते हुए शासन ने लक्ष्य को दोगुना कर दिया है। इस बार जिले को एक लाख 16 हजार 400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है।
जनपद में खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपी स्टेट एग्रो, एनसीसीएफ, पीसीयू, भारतीय खाद्य निगम और पंजीकृत समितियां को धान खरीद की जिम्मेदारी दी गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश पांडेय ने बताया कि खाद्य विभाग के केंद्रों पर 10-10 गांठ बोरे और 15-15 लाख रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन
डिप्टी आरएमओ ने बताया कि धान खरीद के लिए सभी केंद्रों पर नमी मापक यंत्र, फैन आदि भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो सके। सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों व उनके पशुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। धान खरीद में किसानों की समस्या को देखते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय और कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है।