फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Overloading caused fire in electrical sub-station

ओवरलोडिंग से विद्युत उपकेंद्र में लगी आग

Tue, 22 Dec 2020 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Overloading caused fire in electrical sub-station
तेजवापुर (बहराइच)। तहसील मुख्यालय के निकट स्थित विद्युत उपकेंद्र में सोमवार रात ओवरलोडिंग के चलते मशीनों में आग लग गई। मशीन धू-धू कर जलने लगीं। बिजली कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान कई मशीनें जल गईं। लगभग पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। क्षेत्र के लोगों को 20 घंटे बाद बिजली मिल सकी।
विज्ञापन

महसी तहसील मुख्यालय के निकट बिजली विभाग का उपकेंद्र संचालित है। इस केंद्र में बिजली सप्लाई व बाधित करने के लिए मशीनें स्थापित हैं। बिजली कर्मियों के मुताबिक सोमवार रात को ओवरलोडिंग के चलते मशीनों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते उपकेंद्र के तीन मशीनों में आग फैल गई। बिजली कर्मचारियों ने बालू व मिट्टी डालकर आग बुझाई। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। अवर अभियंता आलोक मौर्या ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते मशीनों में आग लगी। लगभग पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। वहीं उपकेंद्र के उपकरण जलने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मंगलवार को 20 घंटे बाद लोगों को बिजली सप्लाई मिल सकी। आग लगने से कटौती को लेकर लगभग 60 हजार की आबादी परेशान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed