{"_id":"6851d80dc1e5987760075230","slug":"overloaded-e-rickshaw-overturned-uncontrollably-teenager-died-after-being-crushed-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132323-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड ई-रिक्शा, किशोर की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड ई-रिक्शा, किशोर की दबकर मौत
Wed, 18 Jun 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा में सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद खड़ा ई रिक्शा।
मिहींपुरवा (बहराइच)। ग्राम पंचायत करमोहना अंगनी निवासी जैनुल आब्दीन (12) मंगलवार की शाम परिजनों के साथ ई रिक्शा से घर जा रहा था। इस दौरान ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जैनुल ई रिक्शे के नीचे दब गया। परिजनों ने आनन-फानन ई रिक्शे को उठाकर जैनुल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
मोतीपुर क्षेत्र के करमोहना अंगनी निवासी शरीफ ने बताया कि उनका बेटा घर के अन्य सदस्योंं के बाजार गया था। वहां से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान मिहींपुरवा-गोपिया बैराज मार्ग पर नागा बाबा मंदिर के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जैनुल आब्दीन ई रिक्शे के नीचे दब गया। उसे तत्काल सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से जैनुल के परिजनोंं में कोहराम मच गया और परिजन रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचे। सूचना पर पहुुंची मोतीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
ओवरलोड पर होती कार्रवाई तो नहीं जाती जैनुल की जान
घटना के बाद से लोगोंं में पुलिस के प्रति आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि पुलिस ओवरलोड ई रिक्शों पर मेहरबान बनी हुई, जिसके लते आए दिन हादसे हो रहे हैं। जैनुल के मौत का कारण बनने वाला ई रिक्शा भी ओवरलोड था। ई रिक्शे के अंदर जहां छह लोग बैठे थे तो वहीं ऊपर छह टिनशेड व लोहे की पाइपें लदी थीं। बताते चलें कि ई रिक्शा चालक आरिफ भी अंगनी गांव का ही निवासी है। वहीं मृतक जैनुल आबदीन छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मिहींपुरवा चौकी प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बालक की ई रिक्शा के नीचे दबने से मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।