Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Organic fertilizer will be made from waste, women will get employment

Bahraich News: कचरे से बनेगी जैविक खाद, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Sun, 09 Jul 2023 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 09 Jul 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Organic fertilizer will be made from waste, women will get employment
बहराइच। ग्राम पंचायतों में निकलने वाले कचरे का प्रयोग अब जैविक खाद बनाने में किया जाएगा। खाद बनाने के बाद इसे 10 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा। इससे ग्राम पंचायत की आय बढ़ेगी। इस काम में समूह की महिलाओं को लगाया जाएगा, जिससे महिला सशक्तिकरण के साथ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक लाभ होगा। जैविक खाद निर्माण कार्य सभी 1041 ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। इसके लिए डीपीआरओ ने प्रशिक्षण शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

जिले की सभी 1041 ग्राम पंचायतों से निकलने वाले कचरे से अब जैविक खाद बनाई जाएगी। इसकी कवायद डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में शुरू कर दी गई है। पहले चरण में जिले के 80 पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया है। शेष सचिवों का प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण के बाद सभी सचिव अपने ग्राम पंचायतों में जाकर समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद जैविक खाद बनाने का कार्य शुरू होगा। खाद बिक्री से होने वाली आमदनी के आधे हिस्से को समूह की महिलाओं और आधे को ग्राम पंचायत निधि में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पंचायतों के विकास का पहिया और गति पकड़ेगा। जैविक खाद निर्माण से सीधे तौर पर ग्राम पंचायतों में रह रही 20 लाख से अधिक की आबादी को फायदा होगा। जहां एक ओर कूड़ा निस्तारण से गावों में स्वच्छता की बयार बहेगी तो वहीं किसानों की रसायनिक खाद पर निर्भरता में कमी आएगी। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह बनाई जाएगी खाद, गोबर का भी होगा इस्तेमाल

चितौरा ब्लॉक के सोहरवा में स्थापित आरआरसी सेंटर में सचिवों को खाद निर्माण की जानकारी डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि जैविक खाद का निर्माण जिले के सभी 109 आरआरसी केंद्रों में किया जाएगा। सफाई कर्मी ई-रिक्शे से कचरा इकट्ठा कर आरआरसी केन्द्र पहुंचाएंगे। वहां समूह की महिलाएं जैविक व अजैविक कचरे को अलग-अलग बने चैम्बर में डालेंगे।
कागज, लोहा, शीशा, प्लास्टिक आदि को अलग- अलग रखा जाएगा। जैविक कचरे को आरआरसी में बने नाडेफ में डाला जाएगा। फिर गोशालाओं से लाया गया गोबर इकट्ठा कर इसमें डाला जाएगा और 10-12 दिनों तक ठंडा किया जाएगा।
ठंडे गोबर को आरआरसी में बने वर्मी कंपोस्टिंग यूनिट में डाला जाएगा। इसमें छह इंच गहरी क्यारी बनाकर उसमें केंचुए डाले जाएंगे। इसके बाद इन्हें नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाएगा, जिससे नमी बनी रहे। डेढ़ माह के बाद इससे जैविक खाद तैयार हो जाएगी।



केंचुओं की भी होगी बिक्री
डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया की आरआरसी केन्द्र में केंचुओं का भी उत्पादन होगा। जैविक खाद निर्माण के दौरान केंचुए भी लगातार बढ़ेंगे। एक अवधि के बाद किसानों को केंचुओं की भी बिक्री की जाएगी। चितौरा में आयोजित प्रशिक्षण में एडीपीआरओ राम शंकर वर्मा, यूनिसेफ के अनुराग जादौन, डीपीएम सुनील चौरसिया, अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।




जैविक खेती को देना है बढ़ावा
जैविक खेती को बढ़ावा देना है। इसके लिए जैविक खाद की आवश्यकता होगी, जो ग्राम पंचायतों में शुरू की गई इस पहल से पूरी होगी। जैविक खाद के प्रयोग से मृदा का सेहत भी सुधरेगी।
- मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed