फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Operation of petrol pump closed for two months started

दो माह से बंद पेट्रोल पंप का संचालन शुरू

Sun, 19 Jun 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Operation of petrol pump closed for two months started
रुपईडीहा में स्थित पेट्रोल पंप शुरू हुआ संचालन। - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत के मित्रराष्ट्र नेपाल में इन दिनों पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हुई हैं, जिसके चलते नेपाल के सीमावर्ती जिला बांके के कई नागरिक पेट्रोल के लिए रुपईडीहा का रुख कर रहे हैं। वहीं रुपईडीहा कस्बा स्थित दो पेट्रोल पंपों में से सिर्फ एक का संचालन हो रहा था और एक पेट्रोल पंप दो माह से बंद था। इकलौता पेट्रोल पंप होने के कारण पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ जमा हो रही थी और कस्बा वासियों को पेट्रोल लेने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों को हो रही इस असुविधा को अमर उजाला ने 17 जून के अंक में नेपाल में महंगा हुआ तेल तो रुपईडीहा में लगी लाइन शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद रविवार को कस्बा स्थित दूसरे पेट्रोल पंप का संचालन शुरू करवा दिया गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

नेपाल में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी व रुपईडीहा कस्बे में एक पेट्रोल पंप के बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से नेपाली नागरिक रुपईडीहा के पेट्रोल पंप पर आ रहे हैं, जिसके कारण स्थानीय लोगों को पेट्रोल लेने में परेशानी हो रही थी। लोगों को घंटो लाइन में लगना पड़ रहा था। समस्या निजात के लिए स्थानीय लोग बंद पड़े दूसरे पेट्रोल पंप का संचालन शुरू करवाने की मांग कर रहे थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशन के बाद पेट्रोल पंप की जांच एजेंसी हरकत में आई और उन्होंने रुपईडीहा कस्बे की हकीकत जानी और लोगों की समस्या देख रविवार से दूसरे पेट्रोल पंप का संचालन शुरू करवा दिया।
विज्ञापन

दरअसल, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की ओर से नीतियों में परिवर्तन कर उधारी तेल देने से मना कर दिया गया था। जिसके कारण रुपईडीहा स्थित पेट्रोल पंप बीते दो महीनों से बंद था। खबर प्रकाशन के बाद कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालक को पेट्रोलपंप ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी दी, जिसके बाद पेट्रोल पंप का संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप का संचालन शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है और प्रमुखता के साथ स्थानीय लोगों की समस्या प्रकाशन के लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया है। बताते चलें कि इन दिनों नेपाल में पेट्रोल की कीमतें 112 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई हैं, जबकि रुपईडीहा में पेट्रोल लगभग 97 रुपये में मिल रहा है। पेट्रोल की कीमतों में 15 रुपये का अंतर होने के कारण नेपाल के सीमावर्ती जिलों के निवासी भारी संख्या में पेट्रोल भरवाने के लिए रुपईडीहा आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed