{"_id":"5ea703128ebc3e90743f2960","slug":"only-dead-nephews-killed-bahraich-news-lko5193527194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भतीजों को ही मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भतीजों को ही मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
गायघाट/कैसरगंज (बहराइच)। जिले में लॉकडाउन के बीच रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात सामने आई हैं। दो हत्याओं से जिला थर्रा उठा है। मोतीपुर के बलईगांव में नशे में हंगामा कर रहे चाचा का विरोध करने पर भतीजे की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उधर, कैसरगंज के दुरदुरुपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर चाचा ने घर के बाहर सो रहे आठ साल के मासूम का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के थारु बाहुल्य बलईगांव निवासी सुंदरलाल रविवार की रात को शराब पीकर हंगामा कर रहा था। इसका विरोध करने पर उसने अपनी भाभी आशिया को चाकू लेकर दौड़ा लिया। इस बात का आशिया के बेटे पवन कुमार (23) पुत्र जंग बहादुर ने विरोध किया, जिससे सुंदरलाल आक्रोशित हो उठा। उसने पवन के गले पर चाकू से वार कर दिया। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चाकू से वार किए। गंभीर हालत में पवन को रात में ही सीएचसी से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया, यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पवन की मां आशिया की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुंदरलाल पर हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, कैसरगंज थाना अंतर्गत बिराहिमपुर बिल्हौरा के मजरा दुरदुरुपुर गांव निवासी जीतम कश्यप और उसके भाई साहबदीन के बीच पुश्तैनी जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह दोनों के बीच घर के बाहर गिट्टी रखने को लेकर विवाद हुआ था। सुबह विवाद के बाद रात को जीतम परिवार के साथ घर में सोने चला गया। जबकि उसका आठ साल का बेटा राज अपनी बहन के साथ बाहर चारपाई पर लेटा था। सुबह वह चारपाई पर मरा मिला।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि उसके भाई ने ही पत्नी के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर साहबदीन व उसकी पत्नी रेखा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों घटनाओं में हत्या के आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
मोतीपुर के बलईगांव में युवक की उसके चाचा ने शराब के नशे में चाकू से हत्या की है। जबकि कैसरगंज के दुरदुरुपुर में जमीन के विवाद में हत्या की बात सामने आई है। दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
- विपिन मिश्रा, पुलिस अधीक्षक