फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   one unit of petrol pump sieze

पेट्रोल पंप की एक यूनिट सीज

Sat, 06 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
अमर उजाला/श्रावस्ती Updated Sat, 06 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
one unit of petrol pump sieze
यूनिट सीज करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
जिले में संचालित पेट्रोल पंपों पर घटतौली व मिलावटखोरी रोकने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है। शनिवार को जांच के दौरान रतनापुर स्थित पेट्रोल पंप में टेंपरिंग मिलने पर पेट्रोल पंप की एक यूनिट को एसडीएम ने सीज करवा दिया। 
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी जमुनहा श्रीराम सचान के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सोनवा थाना क्षेत्र के रतनापुर स्थित जय मां वैष्णो ऑटोमोबाइल्स पर छापेमारी की गई। इस दौरान उनके साथ जिला पूर्ति अधिकारी मनीष सिंह, बाट माप निरीक्षक अरविंद मिश्रा, जिला तेल समन्वयक बृजेश कुमार बुंदेला व पूर्ति निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दीक्षित सहित कंपनी के दो टेकिभनशियानों द्वारा जांच की गई।
विज्ञापन


इस दौरान पेट्रोल पंप के चार यूनिटों के सभी चेंज मेजर सही मिले। लेकिन एक यूनिट के पल्सर केबल में टेंपरिंग (डिलीवरी पाइप को काट कर जोड़ा गया था) मिली। इस पर एसडीएम के निर्देश पर उस यूनिट को सीज कर दिया गया। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी इकौना सत्यप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में बाट माप निरीक्षक, जिला पूर्ति निरीक्षक, जिला तेल समन्वयक  व क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र सिंह द्वारा इकौना क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की गई, जहां उन्हें आपत्तिजनक कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भारत पेट्रोलियम खरगौराबस्ती व इंडियन ऑयल के इकौना स्थित किसान सेवा केंद्र की जांच की गई। इस दौरान जहां खरगौराबस्ती में एक मशीन खराब मिलने पर पेट्रोल पंप संचालक को दो दिन में मशीन दुरुस्त कराने का सख्त निर्देश दिया गया।


वहीं इकौना के किसान सेवा केंद्र पर पानी व वाहनों के लिए हवा आदि की व्यवस्था न होने पर एसडीएम ने पेट्रोल पंप संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए दो दिन के अंदर सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। प्रशासन की इस छापेमारी से पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed