{"_id":"5ef37d858ebc3e42dd7a2b54","slug":"one-stop-bahraich-news-lko527548043","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा पीड़ित महिलाओं को मिल सकेगी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा पीड़ित महिलाओं को मिल सकेगी सहायता
विज्ञापन
बहराइच। हिंसा से प्रभावित महिलाओं का समर्थन करने के उद्देश्य से निजी और सार्वजनिक दोनों जगहों पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक स्थान पर एकीकृत समर्थन और सहायता प्रदान करने के लिए वन स्टाप सेंटर स्थापित किये जा रहे हैं। इसी के तहत स्थापित सेंटर का उद्घाटन डीएम शंभु कुमार ने बुुधवार को किया।
जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्रावास में स्थापित किये गये वन स्टाप सेन्टर ‘सखी’ का संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। वन स्टाप सेंटर हिंसा, जाति, वर्ग, धर्म, क्षेत्र, यौन शोषण या वैवाहिक स्थिति से प्रभावित 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों सहित सभी महिलाओं को सहायता करेगा। महिला हेल्पलाइन के साथ एकीकृत किये गये वन स्टाप सेंटर द्वारा लक्षित समूह को आपातकालीन प्रतिक्रिया व बचाव सेवाएं, चिकित्सा सहायता, प्राथमिकी दर्ज कराने में महिलाओं को सहायता, मनोवैज्ञानिक-सामाजिक समर्थन और परामर्श, कानूनी सहायता व परामर्श, शरण तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग आदि की सुविधाएं प्रदान करेगा।
इस योजना को निर्भया फंड के माध्यम से वित पोषित किया जाएगा। वन स्टाप सेंटर के उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अन्य अधिकारियों के साथ सेंटर परिसर में पौधरोपण भी किया। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी व जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि सेंटर के संचालन के लिए प्रबन्धक, फिजियोलॉजिस्ट, कम्प्यूटर आपरेटर, पैरामेडिकल नर्स, सोशल वर्कर व मल्टीटास्किंग स्टाफ के तौर पर 11 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आईएएस सूरज पटेल, पीडी अनिल कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ आदि लोग मौजूद रहे।