फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One lakh farmers could not get PM Samman Nidhi

एक लाख किसानों को नहीं मिल सकी पीएम सम्मान निधि

Thu, 02 Jan 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
One lakh farmers could not get PM Samman Nidhi
बहराइच। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जनपद में 4.79 लाख काश्तकार चयनित किए गए हैं, लेकिन चयनित किसानों में अभी 3.44 लाख काश्तकारों को ही धनराशि भेजी जा सकी है। फीडिंग के दौरान पोर्टल पर 54663 किसानों के नाम गलत हो गए हैं, जबकि 45294 किसानों के आधारकार्ड में गलती होने के कारण राशि नहीं भेजी जा सकी है। वंचित 99952 किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग ने नामों में खामियों को दुरुस्त करने के लिए अभियान की शुरुआत की है। कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों के नामों को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

जनपद में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 505792 किसान खेेती के पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, जिसके सापेक्ष कुल 519439 किसानों का डाटा पीएम किसान पोर्टल पर फीड किया जा चुका है, जिसमें से 479111 किसान पात्र पाये गये हैं। भारत सरकार की ओर से प्रारंभिक रूप से 461934 किसानों का डाटा स्वीकार कर लिया गया है, जिसमें से 334670 किसानों का नाम आधार के अनुसार सही पाया गया है। जबकि 54663 किसानों का पोर्टल पर नाम आधार के अनुसार सही नहीं मिला है, जबकि 45294 किसानों के आधार में भी गलतियां हैं, जिसके संशोधन का कार्य तहसील स्तर पर कृषि विभाग के कर्मचारियों की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अब तक जनपद के 344526 किसानों को प्रथम किस्त, 325619 किसानों को द्वितीय किस्त, 291806 किसानों को तृतीय किस्त एवं 151232 किसानों को चौथी किस्त भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यहां कराएं जांच
उप कृषि निदेशक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत चयनित किसानों को अगली किस्त प्राप्त करने के लिए पीएम किसान पोर्टल पर अपना नाम, आधार कार्ड में अंकित अंग्रेजी नाम के अनुसार संशोधित कराना आवश्यक है। इसके लिए किसान जन सुविधा केंद्र, राजकीय कृषि बीज भंडार अथवा अपनी तहसील में अपना आधार कार्ड ले जाकर जांच करा सकते हैं।

ऐसे कराएं ठीक
उप कृषि निदेशक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पीएम किसान पोर्टल पर उनका नाम आधार में अंकित अंग्रेजी नाम के अनुसार न होने पर उसका संशोधन कराना होगा। उन्होंने बताया कि किसान स्वयं भी स्मार्ट फोन के माध्यम से पीएमकिसानडाटजीओवीडाटइन के फार्मर कार्नर पर ईडिट आधार फेलियर रिकॉर्ड आप्शन में जाकर आधार में अंकित अंग्रेेजी के अनुसार पोर्टल पर अपना नाम दुरुस्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed