फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One lakh 44 thousand cases were settled in National Lok Adalat

Bahraich News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए एक लाख 44 हजार वाद

Sat, 13 Jul 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 13 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
One lakh 44 thousand cases were settled in National Lok Adalat
दीवानी न्यायालय के परिसर में आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। दीवानी न्यायालय के परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिले के विभिन्न न्यायालय पर लंबित एक लाख 44 हजार 171 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया गया।

दीवानी न्यायालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय कुमार तृतीय की देखरेख में 27 वाद, पीठासीन अधिकारी संजीव कुमार ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 48 वाद, उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष सुरेश चंद्र भारती द्वारा 13 वाद, बैंक रिकवरी के 510 वाद और राजस्व के एक लाख 35 हजार 557 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया गया। प्राधिकरण के सचिव विराट शिरोमणि ने बताया कि लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में जगह-जगह हेल्पडेस्क बनाए गए थे। हेल्पडेस्क पर पराविधिक स्वयंसेवकों द्वारा न्यायालय में उपस्थित वादकारियों को आवश्यक सहायता प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मेडिकल कैंप भी लगाया गया। जिसमें वादकारी, अधिवक्तागण व कर्मचारियों का स्वास्थ्य परिक्षण कर पात्र व्यक्तियों को चश्मा का वितरण भी कराया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के समापन पर जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी की अगुवाई में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय कुमार, प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा, सीजेएम शिवेंद्र कुमार मिश्रा व डीएफओ की उपस्थिति में न्यायालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण भी किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान समस्त पीठासीन अधिकारी, अधिवक्ता, बैंक अधिकारी, कर्मचारी, वादकारी के साथ पुलिस की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed