फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One killed, five injured in road accidents

सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

Mon, 28 Feb 2022 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
One killed, five injured in road accidents
जरवलरोड (बहराइच)। क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज सीएचसी मुस्तफाबाद में किया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना कैसरगंज अंतर्गत डिहवा शेरबहादुर निवासी अरशद पुत्र मो.रज्जी, मोनू पुत्र वाहिद व शाहरुख पुत्र फारुख कार से गोंडा की ओर जा रहे थे। तभी बहराइच-गोंडा सीमा के निकट एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिससे कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अरशद को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर जरवलरोड थाना क्षेत्र स्थित एकलव्य महाविद्यालय के निकट लखनऊ से बहराइच की ओर जा रही तेज रफ्तार वरना कार राजमार्ग के किनारे एक पेड़ से टकराकर खड्ड में पलट गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। हालांकि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन पलटने की जानकारी मिली है। वाहन पर कितने लोग सवार थे, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed