{"_id":"5d792b9f8ebc3e0178340db3","slug":"one-died-in-road-accident-bahraich-news-lko4809851121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग कर रहे एक युवक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलिंग कर रहे एक युवक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। बहलीमपुर गांव के निकट बुधवार की दोपहर ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार गाय से टकरा गए। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पयागपुर थाना अंतर्गत बहलीमपुर गांव के निकट बुधवार दोपहर एक बाइक पर सवार तीन युवक जा रहे थे। तभी अचानक गाय सामने आ गई। गाय की टक्कर से बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस को फोन किया गया। बाइक पर नेपाली नंबर पड़ा हुआ था। लेकिन युवकों के बेहोश होने के कारण कोई जानकारी नहीं मिल सकी। एंबुलेंस से घायल युवकों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवकों के होश में न आने के कारण पहचान नहीं हो सकी है।