{"_id":"640c34fc7d3ce2456300f1c3","slug":"one-died-in-an-accident-in-nanpara-bahraich-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर
Sat, 11 Mar 2023 01:29 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:29 PM IST
सार
बहराइच के नानपारा के रूपईडीहा मार्ग पर हुए एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के थाना कोतवाली नानपारा के रूपईडीहा मार्ग पर शनिवार को बस ने बाइक सवार दम्पती को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की माने तो ग्राम पंचायत हाडा बसहरी नहर पुल पर हुए हादसे में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया उसको मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि ग्राम पंचायत नानपारा देहात के सद्दीक मड़ैया निवासी अयूब (52) जो फेरी से कपड़े बेचने का काम करता है। अपनी रिश्तेदारी में ग्राम जैसपुर नेपाल मंगनी में पत्नी फातिमा बानो (45) के साथ बाइक पर जा रहा था। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए था। तभी उधर से नानपारा की ओर आ रही वोल्वो बस की ठोकर लग गई बाइक सवार महिला के बस के नीचे गिर जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। बस को नानपारा कोतवाली लाया गया है जबकि घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।