फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   one died from fever

बुखार से मासूम रोगी की मौत, 16 और भर्ती

Wed, 04 Sep 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
one died from fever
बहराइच। मेडिकल कालेज के चिल्ड्रेन वार्ड में बुधवार को बुखार से पीड़ित एक मासूम रोगी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रसित 16 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें दो रोगियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में पड़ रही तेज गर्मी मासूम रोगियों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। प्रतिदिन इलाज के दौरान रोगी दम तोड़ रहे हैं। बौडी थाना क्षेत्र के बभनौटी शंकरपुर निवासी आंचल देवी (एक माह) पुत्री विकास कुमार को बुखार पर सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के चिल्ड्रेन वार्ड में इलाज के दौरान बुधवार दोपहर बाद मासूम की मौत हो गई। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए हैं। उधर बुखार, डायरिया व अन्य बीमारियों से ग्रसित 16 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें दो रोगियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें मेडिकल कालेज के पीआईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed