{"_id":"5dcd978f8ebc3e54853d3832","slug":"one-arrest-bahraich-news-lko4922540131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर पर नशीली दवा बेच रहा संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर पर नशीली दवा बेच रहा संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। कस्बे में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर बिना लाइसेंस के नशीली दवा का बिक्री कर रहे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रुपईडीहा थाना अंतर्गत कस्बे में स्थित मेडिकल स्टोरों पर बुधवार को सहायक औषधि आयुक्त जीसी श्रीवास्तव, औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद और बलरामपुर के औषधि निरीक्षक ओमप्रकाश की अगुवाई में छापामारी की गई। इस दौरान बिना लाइसेंस के रामगोपाल वर्मा मेडिकल स्टोर पर नशीली व प्रतिबंधित दवाएं बिक्री करते मिले।
इस पर औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के बंजरिया गोपालपुर निवासी रामपाल वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।